
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतेंद्र सिंह के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश पांडे की अगुवाई में खंड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर और उनकी टीम द्वारा दूरस्थ ग्राम धनौरा के उप स्वास्थ्य केंद्र तुर्री में 15 बच्चों का उपचार किया गया एवं उन्हें चिकित्सकीय सुविधाएं प्रदान करते हुए उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव तथा कुपोषण से बचाव एवं शिशुओं की बीमारी में सजग रहने तथा तत्काल निकटतम अस्पताल में दिखाने की समझाइश दी गई एवं 1 बच्चा का स्वास्थ्य अधिक खराब होने पर उसे जिला चिकित्सालय शहडोल में भर्ती कराया गया।
एक टिप्पणी भेजें