Top News

धान उपार्जन हेतु शत-प्रतिशत परिवहन स्वीकृत पत्रक जारी करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश

शहडोल | 


 

    कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ.सत्येंद्र सिंह ने धान उपार्जन वर्ष 2020-21 अंतर्गत शत-प्रतिशत परिवहन स्वीकृत पत्रक जारी करने के निर्देश जिला प्रबंधक मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन शहडोल को दिए है।  जारी आदेश में कहा गया है कि धान उपार्जन वर्ष 2020-21 के अंतर्गत जिले में 8106.3 मैट्रिक टन उपार्जन किया गया है जिसमें से समिति स्तर के केंद्रों पर कुल उपार्जन 5452 मैट्रिक टन के विरुद्ध मात्र 1008.2 मेट्रिक टन तथा कुल उपार्जन मात्रा के विरुद्ध मात्र 3661.7 मेट्रिक टन का परिवहन किया गया है तथा कुल उपार्जित मात्रा में से मात्र 2082.3 के ही स्वीकृत पत्रक जारी किए जाने से किसानों को भुगतान प्रभावित हो रहा है जबकि उपार्जन नीति के अनुसार परिवहन एवं स्वीकृति पत्रक समय सीमा में जारी किया जाना है, किंतु आपके द्वारा कोई रुचि नहीं ली जा रही है इस प्रकार आपका उक्त कृत्य घोर लापरवाही का द्योतक है।  कलेक्टर ने जिला प्रबंधक मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन शहडोल को निर्देशित किया है कि किसानों को शीघ्र भुगतान समय सीमा में किए जाने हेतु तत्काल उपार्जन अवधि में उपार्जित स्कंध का शत प्रतिशत परिवहन किया जाकर शत प्रतिशत स्वीकृति पत्रक जारी करना सुनिश्चित करें अन्यथा आप के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही का प्रस्ताव प्रेषित किया जाएगा।



Post a Comment

और नया पुराने