| शहडोल | |
सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग शहडोल ने जानकारी दी है कि लेटरल इंट्री के विद्यार्थी, प्राइवेट से रेगुलर पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों द्वारा पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति ऑनलाइन आवेदन MPTAAS पोर्टल पर कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि MPTAAS पोर्टल पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत ऐसे अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों की लेटरल इंट्री से प्रवेश पाकर अध्ययन रहता है तथा ऐसे विद्यार्थी जो कि प्रथम वर्ष स्वाध्यायी रहे हैं और द्वितीय वर्ष में नियमित प्रवेश पा लिया है वह विद्यार्थी अब पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह सुविधा केवल शासकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए ही रहेगी। |
एक टिप्पणी भेजें