Top News

शहीद बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 15 नवम्बर को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित होगा कार्यक्रम

रायसेन | 


   मप्र शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार 15 नवम्बर को शहीद बिरसा मुण्डा की जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे जनजातीय स्वाधीनता संग्राम सेनानियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव द्वारा शहीद बिरसा मुण्डा की जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए सीईओ जिला पंचायत श्री पीसी शर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। जिसमें आंशिक संशोधन किया जाकर सीईओ जिला पंचायत श्री शर्मा के स्थान पर सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण विभाग तथा प्रभारी उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग श्रीमती संगीता जायसवाल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।



Post a Comment

और नया पुराने