| आगर-मालवा | |
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को निवास पर दीप पर्व दीपावली पर मंत्रिपरिषद के सदस्यों, प्रोटेम स्पीकर श्री रामेश्वर शर्मा, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी सहित जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों, गणमान्य नागरिकों और आमजनों ने मुलाकात कर बधाई देते हुए सुख-समृद्धि के लिये मंगल कामना की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दीपावली के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रकाश पर्व दीपावली में आप सभी का जीवन सुख-समृद्धि के प्रकाश से हमेशा के लिए आलोकित हो जाएं। |
एक टिप्पणी भेजें