Top News

मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2021 के प्रारूप का किया गया प्रकाशन 24 दिसम्बर तक लिये जायेंगे दावे-आपतियाँ

भोपाल | 27-नवम्बर-2020
 



   कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अविनाश लवानिया की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2021 के प्रारूप का प्रकाशन किया गया। साथ ही निर्वाचन आयोग द्वारा फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में भी जानकारी दी गई। 
   बैठक में जानकारी दी गई कि मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के साथ ही दावें-आपत्ति लिये जाने का कार्य शुरू हो गया है। दावे-आपत्तियाँ गुरुवार 24 दिसम्बर 2020 तक ली जाएगी। दावे-आपत्तियों का निराकरण 07 जनवरी 2021 तक किया जाएगा। विशेष कैम्प की तिथि शनिवार 12 दिसंबर, रविवार 13 दिसंबर, शनिवार 19 दिसंबर और रविवार 20 दिसंबर निर्धारित है। इन तिथियों में बीएलओ अपने मतदान केन्द्रों में बैठेंगे। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत दावे-आपत्तियों के लिये ऑनलाइन सुविधा भी दी गई है। भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट  https://voterportal.eci.gov.in पर उपलब्ध है। इसी प्रकार डाटा अपडेशन, फोटोग्राफ, कंट्रोल टेबल अपडेशन एवं पूरक सूची की तैयारी एवं मुद्रण का कार्य 14 जनवरी 2021 तक किया जायेगा। इसके बाद 15 जनवरी 2021 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय श्रीवास्तव सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित थे।




Post a Comment

और नया पुराने