Top News

श्रमिकों का पंजीयन जारी - कलेक्टर ने दिए निर्देश

भोपाल | 27-नवम्बर-2020
 



   भवन एवं अन्य संनिर्माण कार्यों में पंजीयन से छूटे श्रमिकों के पंजीयन के लिये 2 जनवरी तक का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिला स्तर पर पंजीयन की लगातार समीक्षा की जा रही है। कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने आयुक्त नगर निगम, सीईओ जनपद पंचायत और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को अभियान के दौरान मिशन मोड में वंचित श्रमिकों का पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। इसके अलावा एैसे पंजीकृत श्रमिक, जिनकी वैघता हाल में समाप्त हो रही है, उनका भी पात्रतानुसार पंजीयन अथवा नवीनीकरण कराने के निर्देश दिये गये हैं।



Post a Comment

और नया पुराने