| भोपाल | 27-नवम्बर-2020 |
भोपाल जिले में कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए जिला-प्रशासन के निर्देश पर एनएसएस और आवाज संस्था के संयुक्त तत्वावधान में "रोको टोको अभियान" के अंतर्गत जिले में अलग-अलग जगहों पर व्यक्तियों को मास्क लगाने, दो गज की दूरी बनाये रखने की समझाईश दी गई। शुक्रवार को सुदामा नगर में सीएफआई चैरिटेबल ट्रस्ट की टीम ने मास्क के प्रति जागरूक किया एवं नुक्कड़ नाटक के द्वारा संदेश देकर मास्क वितरण और सैनिटाइजर वितरण किया गया। मास्क नहीं लगाने पर जिला प्रशासन, नगर निगम के संयुक्त दलों द्वारा चालानी कार्यवाही भी की जा रही है। रोको टोको अभियान आज विशेषत: स्लम बस्तियों में चलाया गया। यहाँ महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को मास्क लगाने की समझाईश के साथ मास्क लगाये गये। इस दौरान बच्चों को यह बताया गया कि खेलते समय मास्क लगायें। साथ ही यह कोशिश करें कि घर में जाने से पहले साबुन से अच्छे से हाथ - पैर धोयें और जिन बच्चों को सर्दी, खांसी और बुखार आ रहा है। उन बच्चों को घर में ही रखें और अन्य बच्चों के साथ खेलने नहीं भेंजे। घरों के आस-पास साफ-सफाई रखें और सार्वजनिक जगहों पर थूकने से बचे और कहीं भी भीड़-भाड़ एकत्रित नहीं होने दें, बाहर से आने वाले व्यक्तियों को बिना मास्क के अंदर नहीं आने दें। |
एक टिप्पणी भेजें