Top News

मास्क नहीं पहनने पर10 हजार रुपए पेनल्टी वसूली की गई

रतलाम | 


 

      कलेक्टर श्री गोपालचंद्र डाड के निर्देशन में मास्क नहीं पहनने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। रतलाम शहर में रविवार को विभिन्न दलों द्वारा कार्रवाई करते हुए 10 हजार 300 रुपए पेनल्टी वसूली की गई। इस दौरान 103 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
    शहर एसडीएम श्री अभिषेक गहलोत ने बताया कि कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए शहर में सख्ती के साथ मास्क का उपयोग करने की हिदायत दी जा रही है। मास्क नहीं पहनने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए शहर में 10 दल बनाए गए हैं, प्रत्येक दल में राजस्व, नगर निगम तथा पुलिसकर्मी सम्मिलित है जो शहर में भ्रमण करते हुए मास्क नहीं पहनने वाले व्यक्तियों  के विरुद्ध कार्रवाई कर रहे हैं।



Post a Comment

और नया पुराने