Top News

कलेक्‍टर एवं एसपी ने भ्रमण कर निकाला मार्च पास्‍ट

अशोकनगर | 


विधानसभा उप निर्वाचन  2020 के लिए 03 नवम्‍बर को विधानसभा क्षेत्र 32 अशोकनगर एवं विधानसभा क्षेत्र 34 मुंगावली में स्‍वतंत्र,निष्‍पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग सम्‍पन्‍न कराये जाने के उद्देश्‍य से कलेक्‍टर सुश्री प्रियंका दास एवं पुलिस अधीक्षक श्री तरूण नायक के तत्‍वाधान में पुलिस,एसएएफ तथा अन्‍य फोर्स के जवानों द्वारा  जिला मुख्‍यालय अशोकनगर के गांधी पार्क चौराहे से प्रारंभ होते हुए इन्‍द्रापार्क,पुराना बाजार,तुलसी पार्क,स्‍टेशन,विदिशा सहित विभिन्‍न मार्गो पर मार्चपास्‍ट निकाला गया। साथ ही मतदाताओं को स्‍वतंत्र, निर्भीक एवं शांति पूर्ण मतदान करने हेतु पूर्ण सुरक्षा का संदेश दिया गया।



Post a Comment

और नया पुराने