Top News

जिले में मिले 2 कोरोना केस

मण्डला | 03-नवम्बर-2020
 



 

      मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 नवम्बर की शाम 4 बजे से 2 नवम्बर की शाम 4 बजे तक 2 नये कोरोना पॉजीटिव केस मिले हैं। जानकारी के अनुसार ग्राम मवई निवासी 44 वर्षीय महिला, नैनपुर के ग्राम तिलई निवासी 23 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। सभी संक्रमितों को आईसोलेशन में रखा गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमितों के संपर्क में आए व्यक्तियों के स्वास्थ्य परीक्षण तथा कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनसामान्य से मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का आव्हान किया है।



Post a Comment

और नया पुराने