
मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने शनिवार को दतिया नगर में भ्रमण कर व्यापारियों एवं नगरवासियों को दीपावली की शुभकांमनाएं दी। इस दौरान व्यापारियों द्वारा गृह मंत्री का तिलक लगाकर एवं तुलादान कर शॉल, श्रीफल से सम्मान किया। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि मैं आपके हमेश साथ हूं आप सुखी और समृद्ध रहे यहीं कांमना ईश्वर से करता है। नगर भ्रमण के दौरान सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें