
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव द्वारा आज कलेक्ट्रेट सभागार में धान उपार्जन तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों को दी जाने वाली सुविधाओ, पेयजल , पार्किग, बैठक व्यवस्था, वारदाने की व्यवस्था, भण्डारण व्यवस्था, कम्प्यूटर एवं धान की क्वालिटी के मानीटरिंग की व्यवस्था तीन दिन के भीतर पूर्ण कर सहायक आयुक्त सहकारिता प्रतिवेदन प्रस्तुत करे। साथ ही उपार्जन केंद्रों में धान उपार्जन की दर एवं अन्य जानकारियों से संबंधित फ्लैक्स लगाए जाए। कलेक्टर ने बताया कि जिले में 42 उपार्जन केंद्र बनाए गए है। कछरा टोला में भी उपार्जन केंद्र बनाया गया है। उन्होने राईस मिल मे भी यथा संभव उपार्जन केंद्र बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रबंधक को उपार्जन समितियों की साख सीमा बढाए जाने तथा परिवहन व्यवस्था की भी समीक्षा की । बैठक में सहायक आयुक्त सहकारिता आरती पटेल, उप संचालक कृषि आर के प्रजापति, प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम, प्रबंधक स्टेट वियर हाउस , सहायक आपूर्ति अधिकारी उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें