Top News

अमानक गेहूं बीज पाये जाने पर बीज उत्पादक व विक्रेता कंपनी की बीज अनुज्ञप्ति निलंबित

छिन्दवाड़ा | 20-नवम्बर-2020
 



 

      पदेन बीज अनुज्ञापन अधिकारी एवं उप संचालक कृषि श्री जे.आर.हेड़ाऊ द्वारा जिले के विकासखंड छिन्दवाड़ा के ग्राम सलैया की बीज उत्पादक व विक्रेता कंपनी मेसर्स साईन सीड्स एंड एग्रीटेक के गेहूं के प्रमाणित बीज लोक-1 के लॉट क्रमांक-एपीआर-2020-12-655-96034-सी.आई. की किस्म अमानक स्तर की पाये जाने और विक्रेता संस्था द्वारा कारण बताओ नोटिस का जवाब संतोषप्रद नहीं पाये जाने पर संबंधित बीज उत्पादक व विक्रेता कंपनी की बीज अनुज्ञप्ति को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक के लिये निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने संबंधित बीज उत्पादक व विक्रेता कंपनी को निर्देश दिये है कि बीज लाइसेंस निलबन अवधि में किसी भी प्रकार के बीजों का क्रय-विक्रय, भंडारण व परिवहन नहीं करें, अन्यथा बीज अधिनियम 1966 के अंतर्गत निलंबित लाइसेंस को निरस्त करने की कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने संबंधित बीज निरीक्षक एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी को भी निर्देश दिये है कि तत्काल बीज विक्रय का व्यवसाय प्रतिबंधित कर संबंधित प्रतिष्ठान में उपलब्ध शेष स्कंध की जानकारी एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करें।



Post a Comment

और नया पुराने