| बालाघाट | 20-नवम्बर-2020 |
बालाघाट जिले के जिला निर्वाचन कार्यालय, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय के लिए कुल 07 सहायक प्रोग्रामर, 20 डाटा एंट्री आपरेटर एवं 01 भृत्य की सेवायें आऊट सोर्स से प्रदाय करने के लिए आउंट सोर्स संस्थाओं से ई-निविदा आमंत्रित की गई है। ई-निविदा में भाग लेने वाली आऊट सोर्स संस्थाओं के लिए 21 नवंबर को दोपहर 12 बजे से प्री-बिड वेबीनार का आयोजन किया गया है। इच्छुक निविदाकार google meet वेबीनार लिंक https:/meet.google.com/oqw-zbae-snk के माध्यम से इस प्री-बिड वेबीनार में भाग ले सकते है। इस संबंध में कोई समस्या आने पर कार्यालयीन दूरभाष नंबर-07632-240090 या मोबाईल नंबर 8602391196 या 9406739500 पर सम्पर्क किया जा सकता है। |
एक टिप्पणी भेजें