Top News

21 नवंबर को मनाया जायेगा विश्व मत्स्य पालन दिवस

बालाघाट | 20-नवम्बर-2020
 



 

    मत्स्य पालन से जुड़े लोगों की आजीविका, मछलियों की विभिन्न प्रजातियों के संरक्षण एवं महासागरीय पारिस्थिति तंत्र के मध्य समन्वय एवं संतुलन बनाये रखने के प्रति जागरूकता के लिए प्रति वर्ष 21 नवंबर को विश्व मत्स्य पालन दिवस मनाया जाता है। उप संचालक मत्स्योद्योग श्रीमती शशिप्रभा धुर्वे ने बताया कि विश्व मत्स्य पालन दिवस के अवसर पर 21 नवंबर को कमला नेहरू महिला मंडल सभागार में मछुआरों का कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है। दोपहर 12 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में जिला पंचायत प्रधान श्रीमती रेखा बिसेन, उप प्रधान श्रीमती अनुपमा नेताम एवं मत्स्य पालन से जुड़े विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगें। इस कार्यक्रम में मत्स्य पालन से आजीविका एवं मछलियों के प्राकृतिक आवासों के संरक्षण के बारे में विस्तार से चर्चा की जायेगी।
 



Post a Comment

और नया पुराने