Top News

अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं से छात्रवृत्ति आवेदन अब 30 नवम्बर तक आमंत्रित

टीकमगढ़ | 


 

      सहायक संचालक पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग टीकमगढ़ ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2020-21 में अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं के लिए अल्पसंख्यक प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, मेरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति योजनाओं के अंतर्गत भारत सरकार के पोर्टल पर विद्यार्थियों के लिए ऑनलाईन आवेदन भरने की अंतिम तिथि को 30 नवम्बर 2020 तक बढाया गया है। जिन विद्यार्थियों द्वारा छात्रवृत्ति के आवेदन ऑनलाईन अभी तक नहीं भरे गये है, उनके द्वारा इस अवधि में अनिवार्य रूप से आवेदन नियमानुसार एवं पात्रतानुसार किए जा सकते है।  



Post a Comment

और नया पुराने