Top News

स्वीप अभियान-2020 रंग-बिरंगे गुब्बारे मतदान के लिये कर रहे हैं मतदाताओं को जागरूक

इन्दौर | 


 

                सांवेर विधानसभा क्षेत्र में 3 नवम्बर को होने वाले मतदान के लिये मतदाताओं को विभिन्न रोचक माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है। इसी सिलसिले में स्वीप अभियान के तहत आज ग्राम पंचायत मांगलिया सड़क में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में रंग-बिरंगे गुब्बारों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया। गुब्बारों पर वोट-फॉर तीन नवम्बर तथा सांवेर विल वोट का संदेश लिखकर मतदान की महत्ता बताई गई।



Post a Comment

और नया पुराने