| विदिशा | 30-अक्तूबर-2020 |
कलेक्टर डॉ पंकज जैन ने बताया कि 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस पर आधारित सायं चार बजे नवीन कलेक्ट्रेट कम्पोजिट भवन प्रागंण में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उपरोक्त कार्यक्रम में समस्त विभागो के जिलाधिकारियों को उपस्थित होने के निर्देश अपर कलेक्टर श्री वृदांवन सिंह के द्वारा प्रसारित किए गए है। जिला मुख्यालय पर आयोजित उपरोक्त कार्यक्रम में कोरोना योद्धा जैसे डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी, सफाई कर्मी इत्यादि को आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश प्रसारित किए गए है। |
एक टिप्पणी भेजें