| आगर-मालवा | 05-मार्च-2020 |
मध्यप्रदेश सरकार प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए तत्पर है। सरकार योजना बनाकर उसका लाभ आमजन तक पहुंचा रही है। शासन के द्वारा शारीरिक रूप से असहाय व्यक्तियो की मदद एवं उनकी सुगमता के लिए प्राथमिकता के साथ लगातार योजना बनाकर कार्य किया जा रहा है। जिससे अनेक जरूरतमंद व्यक्ति लाभ पाकर समाज की मुख्य धारा से जुड़ रहे हैं। आगर-मालवा जिले के पीपलोंनकला निवासी रफीक मुल्तानी दोनों पैरों से दिव्यांग है। जिससे उन्हें दैनिक रोजमर्रा के कार्य करने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता था। एक स्थान से दूसरे स्थान पर या तो घसीटते हुए जाना पड़ता था या किसी अन्य व्यक्ति पर निर्भर रहना पड़ता था। परंतु मध्य प्रदेश शासन की योजना में व्हीलचेयर प्राप्त होने से अब उनको अपने कार्य के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। रफीक बताते है कि उन्होंने उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग श्री जितेन्द्र सेगर को आवेदन देकर अपनी दिव्यांगता से अवगत कराते हुए व्हीलचेयर की मांग की गई थी। आवेदन में त्वरित कार्यवाही पूरी कर शाखा प्रभारी निलेश झासिया द्वारा मुझे व्हील चेयर प्रदाय की गई। जिससे अब मेरे प्रतिदिन के कार्यों में बहुत ही सुलभता होगी। व्हील चेयर पाकर रफीक ने अत्यंत ही प्रसन्नता के साथ मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याण के लिए चलाई गई योजनाओ से मुझ जैसे कई दिव्यांगजनों के जीवन को सरल बनाकर, खुशियों से भर दिया है। |
एक टिप्पणी भेजें