| श्योपुर | 06-मार्च-2020 |
विजयपुर क्षेत्र के भ्रमण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री हर्ष सिंह, अनुविभागीय राजस्व अधिकारी श्री त्रिलोचन गौड, तहसीलदार श्री अशोक गोबाडिया, क्षेत्र के आरआई, पटवारी उनके साथ थे। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने ग्राम पचनया, कठोन एवं गौहटा क्षेत्र के ओला प्रभावित किसानो की फसलो के अवलोकन के दौरान चर्चा की। साथ ही राजस्व अधिकारियो को निर्देश दिए कि किसानो की ओला से प्रभावित सरसो, चना और गेहूँ आदि के नुकसान का तत्काल सर्वे कराया जावें। उन्होंने कहा कि सर्वे में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि कोई पात्र प्रभावित किसान सर्वे कार्य से न छूटे। कलेक्टर ने कहा कि सर्वे कार्य के लिए टीम गठित की जावें। साथ ही इन टीमो के माध्यम से सर्वे का कार्य शीघ्र पूरा कराया जावे। जिससे ओला से प्रभावित किसानो की फसलो के नुकसान का आंकलन होगा। साथ ही प्रभावित बाजिब किसानो को नुकसान के आधार पर नियमानुसार राहत राशि प्रदान करने मे आसानी होगी। एसडीएम श्री त्रिलोचन गौड एवं तहसीलदार विजयपुर श्री अशोक गोबाडिया ने बताया कि ओला प्रभावित किसानो की फसलो का आंकलन करने के लिए सर्वे टीम गठित की जा रही है। सर्वे रिपोर्ट आने पर क्षति का आंकलन किया जावेगा। |
एक टिप्पणी भेजें