Top News

विधायक पुष्पराजगढ़ फुँदेलाल सिंह मार्को ने किया महाशिवरात्रि मेले का उद्घाटन

अनुपपुर | 21-फरवरी-2020
 



 

    अमरकंटक में महाशिवरात्रि के पर्व में आयोजित होने वाले मेले का विधायक पुष्पराजगढ़ फुँदेलाल सिंह मार्को ने उद्घाटन किया। इस दौरान नपाध्यक्ष अमरकंटक प्रभा पनाडि़या, जनपद उपाध्यक्ष संतोष पांडेय, एसडीएम पुष्पराजगढ़ विजय डेहरिया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, नपा अमरकंटक के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। विधायक श्री मार्को ने पुष्पराजगढ़ सहित अनूपपुर जिले के समस्त निवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएँ दी हैं। इस दौरान अतिथियों के द्वारा स्वास्थ्य विभाग, जनसम्पर्क विभाग समेत अन्य विभागों के स्टॉल का अवलोकन किया गया। मेले में स्थानीय उत्पादों के विक्रय के साथ, मनोरंजक झूलों एवं अन्य कार्यक्रमों की व्यवस्था की गयी है। आगामी दिवसों में स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएँगी। महाशिवरात्रि मेले के दौरान 24 फरवरी तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।



Post a Comment

और नया पुराने