| दमोह | 20-फरवरी-2020 |
शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय तिली सागर में कक्षा 6वीं एवं 9वीं में प्रवेश के लिए अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राओं के आवेदन 24 फरवरी तक आमंत्रित किये गये हैं। प्रवेश परीक्षा 01 मार्च को कक्षा 6वीं की प्रात: 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक एवं कक्षा 9वीं के लिए दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय तिली सागर में आयोजित की जायेगी। जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग ने कहा है इच्छुक विद्यार्थी आदिम जाति कल्याण विभाग दमोह में संपर्क कर अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। आवेदन का प्रारूप कार्यालय से संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है। |
एक टिप्पणी भेजें