Top News

नगर परिषद चंदिया एवं नौरोजाबाद के अंतर्गत आने वाले वार्डो के निर्वाचन हेतु आरक्षण की कार्यवाही अब 24 फरवरी को कलेक्टर सभाकक्ष में

उमरिया | 20-फरवरी-2020
 



 

    कलेक्टर ने संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास मप्र भोपाल द्वारा नगर परिषद आम निर्वाचन 2020 जिला उमरिया के अंतर्गत आने वाली नगर परिषद चंदिया एवं नौरोजाबाद के नियम 1994 में दिए गए प्रावधान अनुसार नियम 29 ए 2 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर ने आरक्षण की कार्यवाही हेतु अब 24 फरवरी को 2020 को 3 बजे से कलेक्टर सभाकक्ष में नियत की है, जिसमें उमरिया जिले के नगर परिषद चंदिया एवं नौरोजाबाद के अंतर्गत आने वाले वार्डो के निर्वाचन हेतु यथा स्थिति अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति , अन्य पिछड़ा वर्ग एवं सभी वर्ग की महिलाओ के लिए स्थानों में आरक्षण की कार्यवाही संपन्न की जाएगी। आरक्षण की कार्यवाही के दौरान इच्छुक व्यक्ति नियत समय एवं स्थान पर उपस्थित रह सकते है



Post a Comment

और नया पुराने