Top News

राजस्व लोक अदालतों मे निपटे 3500 से अधिक मामले निराकृत

दमोह | 20-फरवरी-2020
 



 

 

 


            प्रदेश के सभी राजस्व न्यायालयों में राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिये बुधवार को लोक अदालत आयोजित की गई। दमोह जिले में कलेक्टर तरूण राठी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन मे आयोजित राजस्व लोक अदालनतों में कुल 3567 से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया गया। राजस्व लोक अदालतों में अविवादित नामांतरण, अविवादित बँटवारा, नक्शा बटांकन, सीमांकन, व्यपवर्तन, आर.आर.सी. वसूली, ऋण-पुस्तिकाओं का प्रदाय, दांडिक प्रक्रिया आदि के तहत कार्यवाही की गई। दमोह जिला राजस्व लोक अदालत के प्रकरणों के निराकरण मे 5 वे स्थान पर हैं।
    




Post a Comment

और नया पुराने