| दमोह | 20-फरवरी-2020 |
विधायक राहुल सिंह ने कहा महाशिवरात्रि पर्व की तैयारी हो चुकी हैं। उन्होने धर्मस्व मंत्री पीसी शर्मा एवं मुख्यमंत्री कमलनाथ को धन्यवाद देते हुये कहा महाशिवरात्रि पर सरकार द्वारा राशि जारी की गई हैं। जिलेभर से आने वाले श्रद्धालुओ को यहा पर समुचित व्यवस्था की गई हैं। बांकदपुर मे बिजली की समुचित व्यवस्था हो चुकी हैं, मंदिर ट्रस्ट, दमोह जनपद एवं पचायत के समन्यवय से महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाने का प्रयास हैं। उन्होने कहा जागेश्वर धाम मंदिर बहुत प्राचीन मंदिर है, जिसका इतिहास काफी पुराना वर्ष पूर्व का है, मेरा सौभाग्य है, मै इस पावन भूमि के पास मे ही रहता हूँ। भगवान भोलेनाथ का मंदिर मेरी विधानसभा मे है और यहा से मुझे प्रतिनिधित्व करने का मोका मिला। |
एक टिप्पणी भेजें