Top News

संभाग स्तरीय महिला/पुरुष शतरंज प्रतियोगिता का हुआ समापन

-
सीहोर | 13-नवम्बर-2019
0
 




 

 

 

   
    मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा दो दिवसीय संभाग स्तरीय महिला/पुरूष शतरंज प्रतियोगिता का समापन बुधवार को चन्द्रशेखर आजाद शासकीय स्नाताकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय  में किया गया। सात जिलों सीहोर, भोपाल, विदिशा, रायसेन, बैतुल, होशंगाबाद और राजगढ़ से कुल 35 छात्राएं तथा 35 छात्र खिलाड़ियों ने भाग लिया।
    इस प्रतियोगिता में पुरूष दल में भोपाल ने प्रथम व विदिशा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महिला दल में भोपाल ने प्रथम व सीहोर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओ और उपविजेताओं को पुरस्कृत किया गया। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने के लिए पुरूष दल में निम्नलिखित खिलाडियों का चयन किया गया। अनिकेत अहिरवार, दिनेश अहिरवार, वेदान्त भरद्वाजऔर नितिन रघुवंशी स्टेण्ड बाय में गौरव मिश्रा व अनिकेत दिवाकर है। महिला दल में प्रज्ञा गौर, रूकमणि लौधी, मुस्कान शुक्ला और प्रियंका जैन एवं स्टेण्ड बाय में रोशिता दाण्डे और टिंकल चैहान का चयन हुआ है। महाविद्यालय की प्राचर्या, डॉ. आशा गुप्ता ने सभी विजेताओं ओर उपविजेताओं को शुभकामनाएं दी तथा भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपने परिवार एवं अपने विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा समिति  संयोजक डॉ निभा जैकब ने किया अभार क्रीड़ा अधिकारी श्री राजेश गौर ने किया। कार्यक्रम में समस्त क्रीड़ा समिति सदस्य उपस्थित थे।      




Post a Comment

और नया पुराने