Top News

शमशाबाद पुलिस की अवैध शराब परिवहन पर बड़ी कार्रवाई

 शमशाबाद पुलिस की अवैध शराब परिवहन पर बड़ी कार्रवाई



17 पेटी देशी मसाला शराब व स्विफ्ट डिजायर कार सहित ₹7.02 लाख की संपत्ति जप्त, आरोपी गिरफ्तार


विदिशा पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब के परिवहन एवं विक्रय पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक विदिशा  रोहित काशवानी के निर्देशन में शमशाबाद पुलिस ने अवैध शराब का परिवहन करते हुए एक आरोपी को पकड़कर उसके कब्जे से 17 पेटी देशी मदिरा मसाला शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार जप्त की। जप्तशुदा शराब एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत ₹7,02,000/- है।



घटना का विवरण:

थाना शमशाबाद पुलिस टीम क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम पीपलधार एवं भैरोबाग के बीच नहर वाली पुलिया के पास पहुंची, जहां एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक MP 04 CU 6513 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से 17 पेटी देशी मदिरा मसाला शराब, कुल 850 क्वार्टर एवं 153 बल्क लीटर शराब बरामद हुई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत ₹1,02,000/- है।


वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम देवेंद्र लवेरिया बताया। शराब के परिवहन के संबंध में वैध लाइसेंस के बारे में पूछने पर चालक द्वारा लाइसेंस होना नहीं बताया गया।


जप्ती एवं वैधानिक कार्रवाई:

अवैध शराब का परिवहन आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर पुलिस द्वारा विधिवत कार्रवाई करते हुए 17 पेटी देशी मदिरा मसाला शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,02,000/- है, तथा घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार, जिसकी अनुमानित कीमत ₹6,00,000/- है, जप्त की गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई:मामले में थाना शमशाबाद में अपराध क्रमांक 401/26, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी देवेंद्र लवेरिया को गिरफ्तार किया गया।

अवैध शराब के नेटवर्क के संबंध में पूछताछ जारी:पुलिस द्वारा आरोपी से अवैध शराब के स्रोत, परिवहन एवं विक्रय तथा इस कारोबार में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में अग्रिम विवेचना एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है। आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेने हेतु न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई:अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग लटेरी श्री अमरीश बोहरे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी शमशाबाद के नेतृत्व में अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

सराहनीय भूमिका:

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी शमशाबाद आशुतोष सिंह, उपनिरीक्षक रमन सिंह, आरक्षक दिलीप ठाकुर, आरक्षक दीपक पाल, आरक्षक रामदीन रावत एवं आरक्षक कपिल यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

और नया पुराने