विदिशा, दिनांक 02 मई 2026
केंद्रीय किसान कल्याण तथा कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज विदिशा के कलेक्ट्रेट स्थित बेतवा सभा का में रबी फसल के उपार्जन (खरीदी) कार्यों की गहन समीक्षा की गई है। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई विदिशा सहित तीन अन्य जिले सीहोर, रायसेन और देवास जिले में क्रियान्वित खरीदी कार्यों की भी समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने रबी विपणन वर्ष में चना, मसूर के पंजीयन व उपार्जन कार्यों की भी समीक्षा की है। उन्होंने कहा है कि चना, मसूर के उपार्जन में भी किसानों को किसी भी प्रकार की कोई समस्याएं ना हो।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक के उपरांत मीडिया को जानकारी सांझा करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के भी निर्देश है कि तीव्र गति से उपार्जन (खरीदी) का कार्य किया जाए कृषक बंधुओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि गेहूं खरीदी का कार्य विदिशा जिले में निरंतर जारी है आज विस्तार से विदिशा संसदीय क्षेत्र के जिलों में क्रियान्वित खरीदी कार्यों की स्थिति की समीक्षा की गई है। उन्होंने कहा कि अत्यंत हर्ष की बात है कि स्लॉट बुकिंग निरंतर जारी हैं, 80 प्रतिशत से अधिक किसानों के स्लॉट बुक हो गए हैं। सत्यापन की समस्या का भी समाधान निकाला गया है खरीदी केंद्रों पर अव्यवस्थाएं उत्पन्न ना हो और किसानों की सुविधाओं को ध्यानगत रखते हुए खरीदी केन्द्रों टर कांटे भी बढ़ाए गए हैं, वारदाना भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है निरंतर बारदाना खरीदी केदो को प्राप्त हो रहा है।
केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि किसानों की सुविधाओं को ध्यानगत रखते हुए जिले में कंट्रोल रूम का गठन भी किया गया है ताकि किसान अपनी समस्याओं से अवगत कराएं तो जिला प्रशासन शिकायत का त्वरित समाधान कर सकें। इसके आगे उन्होंने सर्वेयरों के संबंध में कहा कि गड़बड़ी करते पाए जाने पर विदिशा जिले में 34 सर्वेयर हटाए गए हैं और दो सर्वेयर पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। उन्होंने स्पष्ट किया है की खरीदी कार्यों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
केंद्रीय मंत्री चौहान ने निर्देश दिए है कि किसानों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो यही हमारा ध्यैय है। आसानी से किसानों की उपज तुल जाए, उन्हें कठिनाई ना हो, यदि समस्या आती है तो उनका तुरंत हल निकाला जाए। उन्होंने कहा कि खरीदी कार्यों में जो भी आवश्यक जरूरत हैं उनको पूरा करें उन्होंने यह भी कहा कि दलहन फसल मामलों में विदिशा सफल रहा है इसके लिए उन्होंने विदिशा को बधाई दी। साथ ही फार्म गेट का विकल्प बढ़ाने व खरीदी केंद्रों पर किसानों की समस्याओं ना हो इसके लिए पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा समस्त वेयरहाउस पर सामान गुणवत्ता के मानक लागू हो के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि विदिशा जिले में इस बार उपार्जन कार्यों में जिला प्रशासन की टीम द्वारा बेहतर व्यवस्थाएं की हैं इसके लिए भी उन्होंने जिला प्रशासन की पूरी टीम को बधाई दी है।
इस दौरान बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता रघुवंशी, शमशाबाद विधायक सूर्य प्रकाश मीणा, कुरवाई विधायक हरि सिंह सप्रे, विदिशा विधायक मुकेश टंडन, बासौदा विधायक हरि सिंह रघुवंशी, विदिशा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शर्मा, महाराज सिंह, राकेश जादौन, तोरण सिंह दांगी, श्याम सुंदर शर्मा, राकेश शर्मा, सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण तथा कलेक्टर अंशुल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी, अपर कलेक्टर अनिल कुमार डामोर, जिला पंचायत सीईओ ओपी सनोडिया सहित कृषि संबंध विभाग और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे, जबकि अन्य जिले सीहोर, रायसेन और देवास के अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

एक टिप्पणी भेजें