Top News

कमलनाथ ब्रिगेड ने मनाया जन्मदिन



कमलनाथ ब्रिगेड द्वारा नकुलनाथ जी का जन्मोत्सव सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों के साथ मनाया गया

गंजबासौदा।  नकुलनाथ जी के जन्मोत्सव दिनाँक 21 जून दिन रविवार के अवसर पर कमलनाथ ब्रिगेड द्वारा सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण की भावना के साथ विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कमलनाथ ब्रिगेड के पदाधिकारियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ शीतला माता मंदिर में पूजा-अर्चना एवं प्रार्थना के साथ किया गया, जहां उपस्थित जनों ने  नकुलनाथ जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।

इसके उपरांत ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं द्वारा जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को भोजन वितरित किया गया। जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में जय स्तंभ चौक पर श्रमिक एवं मजदूर भाइयों को आइसक्रीम वितरित कर खुशियां साझा की गईं। वहीं रेलवे स्टेशन पर यात्रियों एवं आमजन को मिठाई वितरित की गई।

पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल का संकल्प लिया।

कमलनाथ ब्रिगेड के प्रदेशाध्यक्ष अमित मेहता ने कहा कि श्री नकुलनाथ जी का जीवन जनसेवा, समर्पण एवं सामाजिक सरोकारों का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनके जन्मोत्सव पर आयोजित सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देने का माध्यम हैं।

कार्यक्रम में कमलनाथ ब्रिगेड के पदाधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने