वार्ड 04 की पार्षद श्रीमती नीलू अहिरवार ने आज जनसुनवाई के दौरान अनुविभागीय अधिकारी
गंजबासौदा के नाम से तहसीलदार महोदय को मोतिया नाले के निर्माण एवं सफाई के सम्बन्ध में ज्ञापन दिया l ज्ञापन में कहा कि मोतिया नाला जो कि वार्ड क्र. 04 में है उसका अभी तक निर्माण कार्य नहीं हुआ है ना ही सफाई हुई है जिससे वार्डवासियों को परेशानीयों का सामना करना पड रहा है | ज्ञात है कि नगरपालिका द्वारा वार्ड क्र. 01 से लेकर वार्ड क्र. 03 तक मोतिया नाले का निर्माण कार्य किया एवं वार्ड क्र. 06 से निर्माण कार्य आगे चालू है |
जिसमे पार्षद नीलू अहिरवार ने आरोप लगाया कि वार्ड क्र. 04 के हिस्से का निर्माण कार्य छोड़ दिया गया है | वार्ड न 04 की वस्ती में अधिकतर गरीव , मजदूर एवं अनुसूचित जाति के लोग निवास करते हैं | वार्ड में नाले का निर्माण ना होने एवं सफाई ना होने के कारण आस पास के रहवासी गंदगी एवं बदबु से परेशान हैं , नाले में जहरीले जीव जंतु पनप रहे हैं जो कि मकानों में घुस आते हैं , वार्ड के नागरिक आए दिन शिकायत कर रहे हैं | कुछ समय वाद बारिश का मौसम शुरू होने वाला है ऐसे में वार्ड जल भराव की स्तिथि बनेगी और वार्डवासी इससे प्रभावित होंगे |
पार्षद नीलू अहिरवार ने कहा कि वार्ड के रहवासियों की समस्या को देखते हुए उक्त नाले की निर्माण कार्य एवं सफाई कार्य कराने की कृपा करें | सफाई कार्य ना होने की स्तिथि में बारिश के मौसम में वार्ड में पानी भरेगा इसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी |

एक टिप्पणी भेजें