Top News

व्यय लेखा समाधान की बैठक संपन्न

आगर-मालवा | 


 

      भारत निर्वाचन आयोग के व्यय प्रेक्षक श्री निखिल मोहन गुप्ता की अध्यक्षता में रविवार को विधानसभा उप-निर्वाचन-2020 अन्तर्गत आगर विधानसभा क्षेत्र निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यार्थियों के निर्वाचन व्यय लेखा के संबंध में लेखा समाधान बैठक का आयोजन किया गया।     बैठक में निर्वाचन व्यय के अंतिम लेखे तैयार करने के संबंध में अभ्यार्थियों एवं प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। अभ्यर्थियों के व्यय खाते का मिलान किया गया। अभ्यर्थियों द्वारा किये गये निर्वाचन व्यय और लेखा टीम के व्यय खाता से सभी का मिलान किया गया। इस दौरान व्यय लेखे संबंधी त्रुटिया का शीघ्र समाधान कर व्यय लेखा प्रस्तुत करने का कहा गया।
        बैठक में सहायक व्यय प्रेक्षक लखन लाल, मास्टर ट्रेनर सुशील कटारिया सहित व्यय लेखा टीम एवं अभ्यर्थी एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे।



Post a Comment

और नया पुराने