Top News

गो अभ्यारण्य में आनंद सभा के माध्यम से अल्पविराम

आगर-मालवा | 


 

      शासकीय सेवकों के पास यह  अवसर है कि यदि वह स्वयं आनंदित है तो वहां दूसरों को भी आनंदित करने का मार्ग प्रशस्त कर सकता है शासकीय विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों के विचारों को और अधिक सकारात्मक किया जा सकता है अल्पविराम गतिविधि के माध्यम से यह बात रविवार को कामधेनु गो अभ्यारण्य सालरिया में आनंद  सभा की बैठक को संबोधित करते हुए अध्यात्म विभाग के जिला सचिव ओपी विजयवर्गीय ने कही।बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा कर रहे थे। आनंद सभा के दौरान जिले के आनंदम सहयोगी ऋषि तिवारी ने आनंद विभाग की प्रमुख गतिविधियां आनंद उत्सव नेकी की दीवार अल्पविराम आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं जिले में आनंद विभाग की गतिविधियों के विस्तार में सहयोग की अपील की साथ ही श्री तिवारी ने बताया की भविष्य में गौ अभ्यारण्य सालरिया में आनंद विभाग की विभिन्न गतिविधियां जिले के आनंदम सहयोगीयों के माध्यम से की जावेगी इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री अशफाक अली ने भी जीवन में आनंद का संचार किस प्रकार बढ़ाया जाए इस विषय पर अपने टिप्स दिए।
    इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री एके शर्मा, श्री अशफाक अली सहित सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।
 



Post a Comment

और नया पुराने