| आगर-मालवा | |
कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा के निर्देशानुसार जिले की बैंक शाखाओं द्वारा मुख्यमंत्री पथ विक्रेता योजनान्तर्गत अवकाश दिवस शनिवार, रविवार एव सोमवार को पथ विक्रताओं के लिए शिविर आयोजित कर लाभन्वित किया गया है। सोमवार को जनपद पंचायत आगर में जनपद स्तरीय शिविर का आयोजन किया। जिसमें मुख्यमंत्री ग्रामीण स्ट्रीट वेंडर योजनान्तर्गत बैंकों के द्वारा 10 हजार रुपये की कार्यशील पूंजी ग्रामीण पथ विक्रेताओं को अपने पथ व्यवसाय के सुचारू संचालन के लिए प्रदाय करने की कार्यवाही की गई। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके। शिविर में 576 ग्रामीण पथ विक्रेताओं का पंजीयन किया गया। विभिन्न बैंकों के द्वारा मौके पर ही 54 प्रकरणों में ऋण वितरण की कार्यवाही सुनिश्चित की गई तथा 303 प्रकरणों में संभावित स्वीकृति दी गई। आयोजित जनपद स्तरीय शिविर में मुख्य रूप से एडिशनल सीईओ जितेंद्र सिंह सेंगर, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक के श्री कटारा, जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एके त्रिवेदी, जिला प्रबंधक तथा बीपीएम एन आर एल एम सी मेवाड़ा, खंड पंचायत अधिकारी श्रीमाल तथा जनपद के सभी सहायक विकास विस्तार अधिकारी, पंचायत समन्वयक अधिकारी के साथ ही विभिन्न बैंकों के शाखा प्रभारी व उनके सहायक उपस्थित रहे। |
एक टिप्पणी भेजें