| आगर-मालवा | |
जिला आगर-मालवा में जिला स्वास्थ्य अधिकारी का प्रभार अब बीएमओ डॉ राजीव बरसेना सम्भालेंगे।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विजय कुमार सिंह ने जिला स्वास्थ्य अधिकारी का सम्पूर्ण प्रभार डॉ बरसेना को सौंपा है। उल्लेखनीय है कि जिला स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर पदस्थ डॉ अरविंद विसनार 30 नवम्बर को सेवानिवृत्त हो गए है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी का पद स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं के लिहाज महत्वपूर्ण होने के साथ ही विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं राष्ट्रीय कर्यक्रम की जिला स्तर पर मॉनिटरिंग एवं सफ़लतापूर्वक संचालन के लिये आवश्यक है। उक्त व्यवस्था के दृष्टिगत सीएमएचओ ने डॉ बरसेना को जिला स्वास्थ्य अधिकारी सम्पूर्ण उत्तरदायित्व दिया है। |
एक टिप्पणी भेजें