Top News

कोरोना योद्धा: 12 मरीजों को किया गया डिस्चार्ज

बैतूल | 


जिले में मरीजों द्वारा कोरोना बीमारी को हराने एवं स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किये जाने का सिलसिला लगातार जारी है। दिनांक 29 नवम्बर 2020 को ताप्ती वार्ड मुलताई निवासी 30 वर्षीय युवक, चन्द्रशेखर वार्ड बैतूल निवासी 28 वर्षीय युवती, गौराखार बैतूल निवासी 75 वर्षीय पुरूष, मोती वार्ड बैतूल निवासी 25 वर्षीय युवती, महावीर वार्ड बैतूल निवासी 37 वर्षीय पुरूष, बैतूल निवासी 40 वर्षीय महिला एवं 12 वर्षीय बालक, पुसली आठनेर निवासी 38 वर्षीय महिला, बोडखी आमला निवासी 33 वर्षीय पुरूष एवं 29 वर्षीय युवती, इटावा प्रभात पट्टन निवासी 24 वर्षीय युवती एवं प्रभात पट्टन निवासी 40 वर्षीय महिला को शासन की गाईडलाइन के अनुसार कोरोना से स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया। डिस्चार्ज किये गये व्यक्तियों को एस.एम.एस. (सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क एवं सेनेटाईजर का प्रयोग) का पालन करने की सलाह दी गई।



Post a Comment

और नया पुराने