
प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने रविवार को जिले के प्रवास के दौरान आमला में आमजन की समस्याएं सुनीं एवं उनके उचित निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए। श्री पटेल के वापसी के दौरान बैतूल में राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनका भव्य स्वागत भी किया गया। इस दौरान सांसद श्री डीडी उइके, विधायक आमला डॉ. योगेश पण्डाग्रे, पूर्व विधायक श्री हेमन्त खण्डेलवाल, श्री महेन्द्र सिंह चौहान, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री आदित्य बबला शुक्ला सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।
एक टिप्पणी भेजें