Top News

जिले में अभी तक कोरोना के 1944 पॉजीटिव मरीज मिले 1797 कोरोना पॉजीटिव मरीज उपचार के बाद स्वस्थ्य होकर घर लौटे

रायसेन |


 

 


     रायसेन जिले में अभी तक नोवेल कोरोना वायरस कोविड-19 संक्रमण के कुल 1944 पॉजीटिव मरीज मिले हैं। सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री से प्राप्त जानकारी अनुसार 1797 कोरोना पॉजीटिव मरीजों को उपचार उपरांत स्वस्थ्य होने पर डिस्चार्ज किया गया है। जिले में कुल 113 एक्टिव केस है जिनका उपचार किया जा रहा है। इनके अतिरिक्त 34 कोरोना पॉजीटिव मरीजों की भोपाल के अस्पतालों में मृत्यु हुई है।
    जिले में अभी तक कुल 40283 संदिग्ध मरीजों के सेम्पल जांच के लिए भेजे गए जिनमें जिले के 1610 तथा जिले से बाहर 334 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव प्राप्त हुई। इसी प्रकार 38241 सेम्पल की रिपोर्ट निगेटिव है तथा 65 सेम्पल की रिपोर्ट प्रतीक्षित है। इनके अतिरिक्त 233 सेम्पल रिजेक्ट हो गए हैं। होम कोरेंटाइन में रखे गये व्यक्तियों एवं आम जनता के स्वास्थ्य संबंधी सलाह के लिए जिला चिकित्सालय रायसेन में टेलिमेडिसिन हेतु मोबाईल/व्हाट्सएप नम्बर 8223991808, 8224041801 जारी किया गया है। इन नम्बरों पर स्वास्थ्य संबंधी समस्या का चिकित्सकीय उपचार दिया जा रहा है।




Post a Comment

और नया पुराने