Top News

जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई बिरसा मुंडा जयंती

राजगढ़ | 


 

      देश के महान जननायक शहीद बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को राजगढ़ जिले के डॉक्टर अंबेडकर मंगल भवन में गरिमा तरीके से मनाई गई। जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई गई जयंती के मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह इस अवसर पर आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष श्री गजराज सिंह चौहान तथा पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा श्री दीपेंद्र सिंह चौहान, कोषालय अधिकारी श्री आर.एल. गोलियां तथा श्री बी.एस. बिसोरिया जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग राजगढ़ एवं अध्यक्ष के समस्त पदाधिकारी तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
     सर्वप्रथम डॉक्टर अंबेडकर मंगल भवन के निकट स्थानीय बस स्टैंड चौराहे पर स्थापित जननायक बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद आयोजन स्थल पर फोटो पर माल्यार्पण किया गया। माल्यार्पण उपरांत अतिथियों का स्वागत श्री बी.एस. बिसोरिया जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग के द्वारा किया गया एवं उद्बोधन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि बिरसा मुंडा महज 25 वर्ष की आयु में जमीनी स्तर पर ग्राम एवं जंगल स्तर पर आदिवासियों को संगठित कर स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी एवं अपने आप को कुर्बान कर दिया। इतिहास में बिरसा मुंडा के नेतृत्व में लड़े गए झारखंड स्वतंत्रता आंदोलन को विश्व इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान है। इसके कारण ही भूमि सुधार की प्रक्रिया जनहित में प्रारंभ हुई है तथा आदिवासी समाज बिरसा मुंडा को भगवान के रूप में मानते है। बिरसा मुंडा के नाम पर रांची में एयरपोर्ट, आई.आई.टी. केंद्रीय कारागार आदि संस्थान स्थापित है।
 



Post a Comment

और नया पुराने