Top News

दिव्यांग विद्यार्थियों ने किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन जनपद शिक्षा केंद्र में आयोजित हुआ सामर्थ्य प्रदर्शन कार्यक्रम

राजगढ़ | 27-नवम्बर-2020
 



 

 

     सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड स्त्री दिव्यांग सामर्थ्य प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन बी.आर.सी. भवन में जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री रमेश तंवर और जनपद सी.ई.ओ. श्री महावीर जाटव की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस मौके पर दिव्यांग विद्यार्थियों का सम्मान भी अतिथियों द्वारा किया गया। विभिन्न विद्यालयों से दिव्यांग विद्यार्थियों द्वारा अपने शिक्षकों तथा अभिभावकों के साथ शामिल होकर विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया गया।
    जिला शिक्षा अधिकारी तथा डी.पी.सी. श्री विक्रम सिंह राठौड़ ने भी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया कार्यक्रम में जिला शिक्षा केंद्र के कार्यक्रम का उद्देश्य स्पष्ट किया। श्रीमती दीपमाला द्वारा सभी का आभार और विशेष शास्त्री ने संचालन किया। श्री अशोक दांगी, फूल सिंह वर्मा और अकाउंटेंट श्री अरुण दुबे सहित शिक्षकों द्वारा अतिथियों तथा दिव्यांग प्रतिभागियों का स्वागत किया गया। विकास कार्यक्रम के दौरान रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिता के साथ 700 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया।
    सभी खेलो का आयोजन अतिथियों की उपस्थिति में किया गया। जिस के विजेताओं को अतिथियों व अधिकारियों ने बधाई दी। विकासखंड स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थी को जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में भागीदारी का अवसर मिलेगा। उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम के आयोजन में काम करते हुए स्वास्थ्य विभाग के सहयोग सभी बच्चों को मास्क प्रदान किए गए, तथा उनके तापमान की जांच की गई, साथ ही सैनिटाइजर का उपयोग सभी के द्वारा किया गया सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
    कार्यक्रम में जन शिक्षक श्री कुशल राव, अनिल पिपलौटिया, इंदर वर्मा, कमल बासोदिया, सौरभ दुबे, मोहन सिंह गहलोत, रमेश चंद भिलाला, राजेश तिवारी, चंद्रसिंह सरावत ने कार्यक्रम में सहयोग दिया। कार्यक्रम प्रभारी श्री बृजेश शुक्ला, श्री गोपाल मलवाला, महेश यादव, सुनीता बिटिया, राधा रानी सेन, राबिया कुरेशी, इंदिरा बासौदिया, सीमा मेवाडे ने कार्यक्रम को  व्यवस्थित रूप से संचालित किया।                         



Post a Comment

और नया पुराने