Top News

जैविक खेती द्वारा ही धरती को बचाया जा सकता है:विधायक

Ganj Basoda,

 जैविक खेती द्वारा ही धरती को बचाया जा सकता है:विधायक 



खेती में नवाचार करने वाले किसानों का किसान मोर्चा ने किया सम्मान 

              ये धरती हमारी मां है इसे हानिकारक रसायनों और केमिकल से बंजर ना करें बल्कि जैविक कृषि की ओर लौटे ताकि जमीन और इंसान दोनों बीमार होने से बच सके उक्त विचार क्षेत्रीय विधायक हरि सिंह रघुवंशी ने नवीन कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित हुए किसान सम्मान समारोह में व्यक्त करते हुए कहा कि अधिक उपज के लालच में किसान ने हानिकारक रसायनों का अत्यधिक उपयोग कर जमीन जल स्रोतों एवं वातावरण को दूषित कर दिया है अब हम परंपरागत खेती की ओर लौटे साथ ही साथ विधायक ने गौ माता के संरक्षण की अपील भी उपस्थित जन समुदाय से की भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के तत्वाधान में आयोजित हो रहे किसान सेवा सप्ताह के दौरान आयोजित हुए किसान सम्मान समारोह में उन सभी किसानों को सम्मानित किया गया जो जैविक प्राकृतिक औषधीय एवं उन्नत खेती के नवाचार कर रहे हैं साथ ही प्रगतिशील पशुपालकों का भी सम्मान किया गया इस मौके पर अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष शशि अनिल यादव जनपद अध्यक्ष नीतू देवेंद्र रघुवंशी भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश तिवारी सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र यादव मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कप्तान सिंह यादव जिला उपाध्यक्ष अंजली यादव अनाज एवं तिलहन व्यापारी संघ के अध्यक्ष सतीश कटारे  विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष प्रेम नारायण विश्वकर्मा मंडल अध्यक्ष पिंकू शर्मा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लाखन सिंह रघुवंशी पार्षद नारायण सोनी भाजपा नेता महेंद्र लोधी मौजूद रहे मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कप्तान सिंह यादव ने बताया किआज कृषि उपज मंडी समिति गंजबासौदा जिला विदिशा में जयपाल सिंह चावड़ा प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मध्यप्रदेश के मार्गदर्शन में "किसान सेवा सप्ताह" के उपलक्ष में एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के जन्मदिन के उपलक्ष में 21 उन्नत कृषकों को कृषि एवं दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर भाजपा किसान मोर्चा मध्यप्रदेश के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को उन्नत कृषि के लाभ एवं शासकीय योजनाओं की जानकारियां दी गई जिसमें कृषि महाविद्यालय के डीन डॉ.व्ही के गर्ग वैज्ञानिक नाहर सिंह खेड़कर एवं सूर्यभान सिंह थानेश्वर ने किसानों को जानकारियां उपलब्ध करवाई  कार्यक्रम का संचालन रविंद्र जैन ने किया एवं आभार किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र बघेल ने माना इस मौके पर जयपाल यादव संदीप रघुवंशी संजय समैया सोनू बड़कुल लेखराज यादव सौभाग्य सिंह राजपूत राजा रघुवंशी मनोज यादव सहित बड़ी संख्या में दूर-दूर से आए किसान व्यापारी एवं नागरिक गण मौजूद रहे

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक भारतीय किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कप्तान यादव जी के नेतृत्व में हुआ

Post a Comment

और नया पुराने