गंजबासौदा में नामदेव समाज ने हर्षोल्लास धूमधाम के साथ मनाया होली रंग पंचमी मिलन समारोह
गंजबासौदा,
होली के पावन पर्व के अवसर पर नामदेव समाज द्वारा रंगपंचमी पर नामदेव धर्मशाला पुराना मेला ग्राउंड में होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और एक-दूसरे को -गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में महिलाओं ने भी गीत गाकर उत्सव मनाया
कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने श्री संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा आरती उपरांत सुख-समृद्धि की कामना की। होली मिलन समारोह में समाज के लोगों ने आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया।छोटे बच्चों ने भी रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई शुभकामनाए दी
समाज में आपसी एकता और सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से हर वर्ष होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाता है। सभी समाज बंधुओं, माताओं और बहनों का कार्यक्रम में शामिल होने पर आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य नागरिक, युवा, माताएं एवं बहनें बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं और कार्यक्रम सफल बनाया
एक टिप्पणी भेजें