Top News

स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी एक ही मंच पर‘युवा संगम’ रोजगार मेला, अप्रेंटिसशिप अवसर

 ‘युवा संगम’ रोजगार मेला, अप्रेंटिसशिप अवसर और स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी एक ही मंच पर

विदिशा, 




युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तकनीकी शिक्षा
, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा संयुक्त रूप से ‘युवा संगम’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम नौ फरवरी को शासकीय आईटीआई परिसर, जिला विदिशा में पूर्वाहन 11 बजे से आयोजित किया गया है।

इस आयोजन के अंतर्गत रोजगार मेला एवं अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किए जाएंगे, जिनमें निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। वे विभिन्न पदों के लिए आए आवेदकों के साक्षात्कार लेकर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगे। इसके साथ ही सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग तथा अन्य शासकीय विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी जाएगी, साथ ही ऋण सुविधा प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई जाएगी।

पात्रता

शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10वीं पास या उससे अधिक, आयु सीमा- 18 से 35 वर्ष,  आवेदकों को साक्षात्कार के समय अपनी शैक्षणिक योग्यता संबंधी अंकसूची एवं आवश्यक प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

                कार्यक्रम में भाग लेने वाली प्रमुख संस्थाओंध्कंपनियों में शिव शक्ति एग्रीटेक लि. भोपाल, एनआईआईटी एचडीएफसी बैंक, मेघनम ग्रुप, एलएनजे भोपाल, यशस्वी ग्रुप, एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान विदिशा, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस विदिशा, एलआईसी विदिशा, नव भारत फर्टिलाइजर्स, होम हेल्थ सेंटर रायसेन, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन आईटीसी विदिशा, समर्थनम ट्रस्ट फॉर द डिसेबल्ड, शिवम इंटरप्राइजेज सहित अन्य कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

                यह कार्यक्रम युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर साबित होगा, जहां उन्हें रोजगार, प्रशिक्षण और स्वरोजगार से जुड़ी संभावनाओं की जानकारी एक ही मंच पर प्राप्त होगी।

Post a Comment

और नया पुराने