असुविधाओं का अस्पताल है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र - प्रीति शर्मा
प्रेस कॉन्फ्रेंस मैं बताया पूरा मामला
ग्यारसपुर - सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुआ मामला गर्मा गया है बता दे कि सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ग्यारसपुर में एंबुलेंस के देरी से आने को लेकर मामला सामने आया था मंगलवार को जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ग्यारसपुर में मरीजों को सही समय पर उपचार नहीं मिल पाता है ना ही किसी प्रकार की समुचित स्वास्थ सुविधाएं उपलब्ध है स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा वर्षों से सुविधाएं मुहैया कराने की मांग उठाई गई पर अभी तक हालत जस के तस है ऐसा ही मामला सोमवार को ग्यारसपुर निवासी दीनदयाल कुशवाह को तबीयत अचानक खराब हुई तो उनके परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे हालत लगातार खराब होता देख विदिशा जाने के लिए एम्बुलेंस का करीब 2 घंटे तक इंतजार करने के बाद भी एम्बुलेंस नहीं आई तो मौके पर मेरे द्वारा पहुंच कर बीएमओ नत्थी अहिरवार से चर्चा करना चाही कि 2 घंटे इंतजार के बाद भी एम्बुलेंस नहीं आई साथ ही विधायक निधि से प्राप्त एम्बुलेंस भी हॉस्पिटल में है उसका क्यों उपयोग नहीं किया जा रहा तो बीएमओ भड़क गई उन्होंने कहा कि में क्या क्या करूं चिल्ला चोट करने लगी मेरे साथ उपस्थित साथियों के साथ अभद्र व्यवहार किया और पुलिस की धमकी देने लगी कि में तुम सभी पर शासकीय कार्य में बाधा की कार्यवाही करवाऊंगी क्योंकि हम सभी काग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता है और लगातार जन हित से जुड़े मुद्दे को प्रशासन के सामने रखते है लेकिन बीएमओ भाजपा के कुछ नेताओं का सहयोग लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को कानूनी कार्यवाही कराने का डर दिखा कर आवाज को दबाना चाह रही है लेकिन ऐसा होने नहीं दिया जाएगा इस बात को लेकर समस्त कार्यकर्ताओं ने एसडीएम एवं थाना प्रभारी को आवेदन दिया इस संबंध में कलेक्टर महोदय को भी अवगत कराया जाएगा
एक टिप्पणी भेजें