Top News

पर्यावरण के सही मायने में संरक्षक थे संत नामदेव : राधा नामदेव

 पर्यावरण के सही मायने में संरक्षक थे संत नामदेव : राधा नामदेव

इंदौर; 

कटते हुए पेड़ देखकर द्रवित होने वाले संत नामदेव सही मायनो मे प्रकृति के संरक्षक थे उक्त उद्गार नामदेव महिला महासभा


इंदौर की संयोजिका राधा नामदेव ने नामदेव के ज्ञानोदय दिवस के पावन पर्व पर आयोजित ज्ञानोदय दिवस  कार्यक्रम में व्यक्त किया

नामदेव महिला महासभा अध्यक्ष लक्ष्मी नामदेव ने कहा की संत नामदेव वह संत थे जिन्हें हिंदू धर्म ही नहीं वरन सिख धर्म  भी अपना आराध्य मानता है आज के दिन उन्होंने  अपने गुरु के माध्यम से जो ज्ञान की प्राप्ति की थी उसे सारा संसार लाभ पा रहा है

नामदेव महिला महासभा उपाध्यक्ष दीपाली नामदेव ने कहा के संत नामदेव के पावन दिवस पर हम सभी महिलाओं को संकल्प लेना होगा कि उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज के विकास के लिए कार्य करें

नामदेव महिला महासभा कोषाध्यक्ष  सोनिका नामदेव ने कहा के आज की युवा पीढ़ी के लिए संत नामदेव आइकॉन हो सकते हैं उन्होंने जोज्ञ भक्ति में भाव से भगवान विट्ठल अर्थात कृष्ण भगवान की आराधना की थी वह आज हम सबके लिए प्रेरणादायक शिक्षा हो सकती है

इस अवसर पर  प्रिया दीपाली उपाध्यक्ष ललिता जी स्वाति ,रेखा राजकुमार नामदेव रोशनी आकांक्षा,  , राधा देवी रेखा नामदेव  प्रीति राधा देवी   नामदेव आदि महिलाएं उपस्थित थी

Post a Comment

और नया पुराने