Top News

होमगार्ड सैनिक ने नदी में छलांग लगाकर पानी में डूब रही महिला को बचाया


होमगार्ड सैनिक ने नदी में छलांग लगाकर पानी में डूब रही महिला को बचाया

विदिशा, 

    कहावत है जाको राखे साइयां मार सके ना कोय,ऐसी ही घटना चरितार्थ  हुई घटी 

होमगार्ड के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट  महेश हनोतिया ने बताया कि आज बेतवा नदी के बड़ वाले घाट पर आज शुक्रवार को एक महिला के नदी में कूद जाने पर पानी में डूब रही महिला को होमगार्ड के सैनिक ने नदी में छलांग लगाकर महिला को डूबने से बचाया है।


   होमगार्ड कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार इंदौर निवासी एक महिला ने बेतवा नदी के बड़ वाले घाट पर पानी में छलांग लगा दी थी। महिला गहरे पानी में डूबने लगी थी जिस पर होमगार्ड के सैनिक


कपिल पाराशर की नजर पड़ते ही होमगार्ड सैनिक ने महिला को बचाने के लिए तत्काल नदी में छलांग लगा दी। होमगार्ड के जवान कपिल पाराशर ने साहस दिखाते हुए महिला को सकुशल पानी से बाहर निकाला और होमगार्ड सैनिक कपिल और वीरेंद्र ने एम्बुलेंस के माध्यम से महिला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा।

Post a Comment

और नया पुराने