Top News

मध्य प्रदेश शासन के मुख्य सचिव, ग्रह विभाग के सचिव, जिला कलेक्टर रायसेन, डीजीपी मध्य प्रदेश और पुलिस अधीक्षक रायसेन से दो हफ्ते के अन्दर मांगा जवाब

मध्य प्रदेश शासन के मुख्य सचिव, ग्रह विभाग के सचिव, जिला कलेक्टर रायसेन, डीजीपी मध्य प्रदेश और पुलिस अधीक्षक रायसेन से दो हफ्ते के अन्दर मांगा जवाब 

भोपाल

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात को रायसेन जिला अन्तर्गत औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप निवासी पत्रकार अरविन्द सिंह जादौन और उनके परिवार के ऊपर दबंगों द्वारा लाठी डंडों और छूरी चाकू से कातिलाना हमला किया गया जिसमें उनको और परिजनों को गम्भीर रूप से चोटें आई हैं और सभी अस्पताल में भर्ती हैं जिनका इलाज चल रहा है।

सूत्रों द्वारा यह भी पता चला है कि नगरपालिका चुनाव से सम्बन्धित एक प्रत्याशी के भ्रष्टाचार आदि से  जुड़ी खबरों का प्रकाशन उनके द्वारा किया गया था जिसके चलते अरविन्द सिंह जादौन उनके परिजनों पर कातिलाना हमला किया गया है। 

ऐसे में सवाल यह उठता है कि अगर कोई पत्रकार किसी के विरोध में खबर लिखता है तो क्या हमला करना ही एक विकल्प है ? कानून व्यवस्था का कोई मतलब नहीं रह गया ? शासन की लचर कानून व्यवस्था के चलते अपराधियों एवम माफियाओं के हौसलें लगातार बुलंद होते जा रहे हैं जिसकी तरफ प्रशासन को ध्यान देने की आवश्यकता है। 





प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य श्री श्याम सिंह पवार की जानकारी में जैसे ही मामला सामने आया तत्काल ही उन्होंने प्रेस काउंसिल के संबंधित अधिकारियों को मामले से अवगत करवाया 


मामले से अवगत होते ही 

प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने संज्ञान लेते हुए मध्य प्रदेश शासन के मुख्य सचिव,ग्रह विभाग के सचिव,जिला कलेक्टर रायसेन,डीजीपी मध्य प्रदेश और पुलिस अधीक्षक रायसेन से दो हफ्ते के अन्दर जवाब तलब करते हुए एक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी किया गया है।

Post a Comment

और नया पुराने