| बुरहानपुर | |
सीएमओ श्री धीरेन्द्रसिंह सिकरवार ने बताया स्वच्छता में आगे रहने के लिए यह तरीका अपनाया है। उन्होंने कहा कि वाहनों में जीपीएस लगने से यह पता कर सकेंगे कि कौनसा वाहन किस क्षेत्र में पहुंचा है तथा समय पर कचरा एकत्र करने पहुंचा है या नहीं। वहां कितनी देर से खड़ा है। यह तरीका अपने कार्यो में स्पष्टता एवं तीव्रता लाने के लिए अपनाया जा रहा है। इस तरीके के माध्यम से यदि जीपीएस से छेड़छाड़ करने और वाहन अधिक देर तक खड़ा रहने पर ई-मेल और मोबाइल पर संबंधित को मैसेज मिल जाएगा। जीपीएस लगने के बाद कर्मचारी पूरी सजगता से काम करेंगे। |
एक टिप्पणी भेजें