Top News

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश के पाँच लाख किसानों को किसान कल्याण योजना में वितरित की 100 करोड़ रुपये की राशि आगर-मालवा जिला मुख्यालय पर सीधा प्रसारण देखा एवं सुना

आगर-मालवा | 


मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सीहोर जिले के नसरुल्लागंज से प्रदेश के किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत 100 करोड़ राशि का हित लाभ वितरित किया।  मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश के 5 लाख किसानों को प्रति किसान दो हजार रुपये के मान से राज्यस्तरीय कार्यक्रम में लाभान्वित किया। कार्यक्रम के अंतर्गत 5 जिले रायसेन, खण्डवा, सागर, ग्वालियर और इन्दौर के किसानों से मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चर्चा भी की।उक्त कार्यक्रम का प्रदेश के सभी जिलों के साथ ही आगर जिले में भी लाईव प्रसारण देखा एवं सुना गया। कलेक्टर ने योजनान्तर्गत लाभान्वित कृषकों को कार्यक्रम के दौरान प्रथम किश्त राशि दो-दो हजार रुपए का चैक वितरण भी किया गया।
    जिला मुख्यालय पर कम्युनिटी हॉल में लाईव प्रसारण के दौरान कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा, एसडीएम राजेन्द्र सिंह रघुवंशी, अधीक्षक भू-अभिलेख राजेश सरवटे, परियोजना आत्मा के एके तिवारी सहित किसान उपस्थित रहे।



Post a Comment

और नया पुराने