| भोपाल | |
संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय भोपाल ने ऐसी गैस पीड़ित महिलाएं जिनको गैस राहत विभाग और नगर निगम से पेंशन मिलना बंद हो गई है, से पुन: आवेदन करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि नगर निगम भोपाल के माध्यम से गैस पीड़ित महिलाओं को यदि सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसे कल्याणी पेंशन एवं इंदिरा गांधी विधवा पेंशन 600 रुपए प्राप्त नहीं हो रही है,तो वे पेंशन प्राप्त करने के लिए अपनी समग्र आईडी, आधार कार्ड, फोटो, पति का मृत्यु प्रमाण पत्र एवं बैंक के पासबुक लेकर अपने निकटतम वार्ड कार्यालय में संपर्क कर सकती है।उन्होंने कहा है कि बंद पेंशन प्रारम्भ करने के पात्रता अनुसार निर्देश दिए गए हैं। |
एक टिप्पणी भेजें